थाईलैंडः प्लास्टिक के 80 पैकेट गटकने से व्हेल की मौत

punjabkesari.in Sunday, Jun 03, 2018 - 10:07 AM (IST)

बैंकॉकः दक्षिणी थाइलैंड में प्लास्टिक के 80 से ज्यादा पैकेट गटकने से एक व्हेल की मौत हो गई।  थाइलैंड विश्व में प्लास्टिक बैग का सबसे बड़ा उपभोक्ता है और इससे प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में समुद्री जीव मारे जाते हैं। समुद्री एवं तटीय संसाधन विभाग ने आज अपने फेसबुक पेज में कहा कि एक छोटा नर पायलट व्हेल हाल में इसका शिकार बना।
PunjabKesari
उसे मलेशिया की सीमा पर एक नहर के पास गंभीर हालत में पाया गया।  चिकित्सकों के दल ने उसका उपचार किया लेकिन कल दोपहर उसकी मौत हो गई। अटॉप्सी रिपोर्ट में उसके पेट में 80 प्लास्टिक बैग होने का पता चला। इनका कुल वजन आठ किलोग्राम था। 
PunjabKesari
विभाग ने कहा कि उपचार के दौरान व्हेल ने उल्टी करके पांच बैग निकाले थे। कसेटस्टार्ट विश्वविद्यालय में लेक्चरर थोन ने बताया कि बैग की वजह से व्हेल कुछ खा ही नहीं पाया होगा। उन्होंने कहा , ‘‘ अगर आपके पेट में 80 प्लास्टिक बैग हैं तो आप मर जाएंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News