तालिबान ने अफगानिस्तान के दो प्रांतों में महिलाओं के लिए पुनः खोले सरकारी विश्वविद्यालय

Thursday, Feb 03, 2022 - 12:49 PM (IST)

काबुल: तालिबान ने बुधवार को कहा कि उन्होंने अफगानिस्तान के 34 में से दो प्रांतों में छात्राओं के लिए सरकारी विश्वविद्यालय पुनः खोल दिए हैं। तालिबान द्वारा संचालित सांस्कृतिक और सूचना मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि नांगरहार और कंधार में महिलाओं के लिए सरकारी विश्वविद्यालय खोल दिए गए हैं। मंत्रालय ने कहा कि धीरे-धीरे पुरुष और महिलाएं विश्वविद्यालय लौटें इसके लिए काम किया जा रहा है।

 

मंत्रालय ने कहा कि इन दोनों प्रांतों में गर्मी का मौसम होता है इसलिए इन्हें सबसे पहले दोबारा खोला गया है। तालिबान के नियमों के अनुसार, पुरुष सुबह कक्षा में शामिल होंगे और महिलाएं दोपहर को विश्वविद्यालय जाएंगी। इससे पहले तालिबान के शिक्षा मंत्री अब्दुल बकी हक्कानी ने कहा था कि काबुल विश्वविद्यालय समेत देश के अन्य स्थानों पर 26 फरवरी से सरकारी विश्वविद्यालय पुनः खोले जाएंगे।

 

अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र मिशन ने हक्कानी की इस घोषणा का स्वागत किया था। बुधवार को तालिबान के सांस्कृतिक और सूचना मंत्री खैरुल्ला खैरख्वा ने कंधार विश्वविद्यालय का दौरा किया और कहा कि “आधुनिक और इस्लामी शिक्षा साथ मिलकर देश को समृद्ध बना सकते हैं।” तालिबान द्वारा देश का शासन अपने हाथ में लेने के बाद से लड़कियों और महिलाओं को शिक्षा से वंचित रखने को लेकर खासी आलोचना होती रही है। 

Tanuja

Advertising

Related News

तालिबान ने अफगानिस्तान में पोलियो टीकाकरण अभियान रोका

VIDEO: तालिबान सरकार ने पाकिस्तान का सरेआम किया अपमान, अफगान राजदूतों ने PAK राष्ट्रगान दौरान खड़े होने से किया इंकार

अफगानिस्तान ने नॉर्वे में भी दूतावास बंद करने करने का किया ऐलान

भूकंप के झटकों से दहले पाकिस्तान-अफगानिस्तान, भारत के कई राज्य भी झटकों से सहमे

इजराइली हमले में हिज्बुल्ला पर इस्तेमाल पेजर को लेकर ताइवानी कंपनी ने खोला बड़ा राज

चीन में नया खेल शुरू ! बेवफा पतियों को काबू में रखने के लिए महिलाओं को दी रही अनोखी ट्रेनिंग

मुझे बचा लीजिए, सर...कुवैत गई आंध्र प्रदेश की एक महिला ने मंत्री राम प्रसाद रेड्डी से की अपील

इजराइली सैनिकों ने पश्चिमी तट पर प्रदर्शन कर रही अमेरिकी महिला को मारी गोली, मौत

CIA अफसर की दरिंदगी: ड्रिंक में नशा देकर करता था यौन शोषण, 25 से ज्यादा महिलाओं को बनाया अपना शिकार

पूर्व CIA अधिकारी ने कई देशों की महिलाओं को नशा देकर बनाया हवस का शिकार, 300 से अधिक अश्लील फोटो बरामद