महिलाओं को लेकर अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति का बड़ा बयान- तालिबान लड़कियों को स्कूल जाने की इजाजत दे

punjabkesari.in Tuesday, Jan 25, 2022 - 04:26 PM (IST)

नई दिल्ली: तालिबान के कब्जे के बाद से ही अफगानिस्तान में महिलाओं की हालात काफी नाज़ुक बनी हुई है। इस बीच अफगानिस्तान  के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने अमेरिका के वाशिंगटन में अफगानी लड़कियों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। हामिद करजई ने कहा है कि तालिबान लड़कियों को पढ़ने का अधिकार दें ताकि वो अपने भविष्य के बारे में खुद सोचने और उसे दिशा देने के काबिल बनें। 

   
लड़कियों को स्कूलों की ओर लौटना ही चाहिए
हामिद करजई ने कहा कि लड़कियों की शिक्षा के मामले में गंभीरता से सोचने की जरूरत है और इसमें कोई बहाना नहीं होना चाहिए। अफानिस्तान में लड़कियों को स्कूलों की ओर लौटना ही चाहिए। कामकाजी महिलाएं अपने काम पर वापस लौटें। इस्लाम इसकी अनुमति देता है। तालिबान को यह समझना चाहिए कि इसमें किसी भी तरह से सिद्धांतों या अधिकारों से कोई समझौता नहीं होगा। 
 

बता दें कि जब से तालिबान का अफगानिस्तान पर कब्जा हुआ तब से ही वहां पर महिलाओं को घरों के अंदर रहने पर मजबूर कर दिया गया है। अफगानिस्तान के कार्यवाहक तालिबानी विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने सोमवार को ओस्लो में पश्चिमी देशों के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की। इससे पहले कार्यवाहक तालिबानी विदेश मंत्री के नेतृत्व में गये तालिबान प्रतिनिधिमंडल ने सिविल सोसाइटी के सदस्यों से भी भेटवार्ता की।
 

बताया जा रहा है कि पूर्व अफगानी राष्ट्रपति करजई ने ओस्लो में चल रही इस बातचीत का समर्थन किया है। करजई ने इस मामले में कहा कि तालिबानी प्रतिनिधियों और नागरिक समाज के सदस्यों के बीच नॉर्वे में चल रही बैठकों से सकारात्मक रास्ता निकलना चाहिए और तालिबान को खुले दिल से विश्व समुदाय की बात सुननी चाहिए। 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News