हरकतों से बाज नहीं आ रहा चीन, ताइवानी सीमा मे 8 चीनी सैन्य विमान और 11 नौसैनिक जहाज हुए ट्रैक
punjabkesari.in Monday, May 29, 2023 - 05:35 PM (IST)

बीजिंग: चीन और ताइवान में जारी तनाव के बीच शनिवार 27 मई सुबह 6 बजे से रविवार 28 मई सुबह 6 बजे के बीच ताइवान में आठ चीनी सैन्य विमानों और 11 नौसैनिक जहाजों को ट्रैक किया गया। ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय (MND) ने कहा कि आठ पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) विमानों में से चार ने देश के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (ADIZ) के पूर्वोत्तर क्षेत्र में ताइवान स्ट्रेट मेडियन लाइन को पार किया। MND ने कहा कि विमान में दो सुखोई एसयू-30 लड़ाकू जेट और दो चेंगदू जे-10 जेट लड़ाकू विमान शामिल थे। ताइवान समाचार के अनुसार, ताइवान के ADIZ के दक्षिण-पश्चिम कोने में एक शानक्सी Y-8 पनडुब्बी रोधी युद्धक जेट भी देखा गया था।
चीनी नौसेना पीएलए नेवी के एयरक्राफ्ट कैरियर शेडोंग को ताइवान के नजदीक देखा गया है। यह घटना ताइवान को अमेरिकी स्ट्रिंगर मिसाइलों के डिलीवरी के ठीक बाद हुई है। चीनी एयरक्राफ्ट कैरियर अपने पूरे बैटल ग्रुप के साथ ताइवान जलडमरूमध्य से होता हुआ दक्षिण चीन सागर की ओर रवाना हुआ। इस दौरान चीनी युद्धपोतों ने ताइवानी जल सीमा का भी अतिक्रमण किया। विशेषज्ञों ने इसे ताइवान के लिए चेतावनी करार दिया है। चीन शुरू से ही ताइवान पर अपना दावा करता हैऔर बलपूर्वक मिलाने की धमकी भी देता है। पिछले एक साल से ताइवान के नजदीक चीनी नौसेना और वायु सेना की आक्रामक गतिविधियां कई गुना बढ़ी हैं।
ताइवानी रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि इससे पहले भी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी के एयरक्राफ्ट कैरियर शेडोंग को कई युद्धपोतों के साथ जाते हुए देखा गया है। ये युद्धपोत ताइवानी जलडमरूमध्य के पश्चिमी किनारे के साथ उत्तर की ओर बढ़ रहे हैं। ताइवानी रक्षा मंत्रालय ने एक अलग बयान में यह भी बताया कि पिछले दिनों द्वीप के चारों ओर कई दिशाओं से लगभग 33 चीनी विमानों और 10 चीनी युद्धपोतों का पता चला है। हालांकि, समय रहते चेतावनी देने के कारण चीनी विमान अपनी सीमा में वापस चले गए। चीन की बढ़ती हिमाकत को देखते हुए ताइवान ने अपने सशस्त्र बलों को चौकन्ना रहने के निर्देश दिए हैं।
उधर, चीन के सैन्य विशेषज्ञों ने कहा कि ताइवान जलडमरूमध्य चीनी एयरक्राफ्ट कैरियरों के लिए दक्षिण से उत्तर की यात्रा करने के लिए सबसे छोटा मार्ग है। इस गतिविधि के दौरान ताइवान की स्वतंत्रता की चाह रखने वालों के लिए चेतावनी भी शामिल है। उन्होंने कहा कि चीनी नौसेना ताइवन के नजदीक रोजाना अभ्यास और गश्त करती है। लेकिन, शनिवार को जारी किए गए आंकड़े औसत से ऊपर हैं। उन्होंने आशंका जताई कि शेडोंग एयरक्राफ्ट कैरियर बाकी युद्धपोतों के साथ युद्धाभ्यास के लिए उत्तर की ओर जा रहा है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Pradosh Vrat: आज है भाद्रपद मास का अंतिम प्रदोष, ये है पूजा का शुभ मुहूर्त

Pitru Paksha: इस दिन से शुरू होगा पितृ पक्ष, यह है पूरी List

पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन के रुप में मनाई जाती है ईद-ए-मिलाद, जानिए त्योहार की खासियत

Budhwar Ke Achuk Upay: श्री गणेश’ को प्रसन्न करने के लिए इस दिशा में बैठकर करें पूजा, होगा हर सपना पूरा