जापानी मिशन का नाम बदलने से चीन नाराज

punjabkesari.in Thursday, Dec 29, 2016 - 12:51 PM (IST)

ताइपे:ताइवान में जापानी मिशन का नाम बदलने से जहां ताइवान खुश है वहीं चीन इससे नाराज हो गया है।

ताइवान के विदेश मंत्रालय ने बताया कि मिशन का नाम बदलने पर चीन ने जापान को याद दिलाया है कि केवल एक चीन है और ताइवान उसका एक हिस्सा है।जापान ने अपने मिशन का जो नाम बदला है उसमें मिशन के साथ ताइवान शब्द जोड़ दिया गया है।विश्व के अन्य देशों की तरह ताइवान से जापान का केवल अनौपचारिक संबंध है और उसने कूटनीतिक संबंध केवल चीन से कायम किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News