फ्रांस के सबसे बड़े Music Festival पर 'सिरिंज अटैक', 145 लड़कियों को बनाया गया निशाना, कई गाड़ियों को लगाई आग

punjabkesari.in Wednesday, Jun 25, 2025 - 01:08 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः पेरिस समेत पूरे फ्रांस में हर साल मनाया जाने वाला संगीत महोत्सव ‘Fête de la Musique’ इस बार भारी हिंसा, डर और अफरा-तफरी का कारण बन गया। संगीत महोत्सव के दौरान सैकड़ों लोगों को अज्ञात सिरिंज से चुभाया गया, जिससे पूरे देश में दहशत फैल गई। 


हिंसा का भयानक दृश्य:

  • 371 लोग गिरफ्तार किए गए – कई हिंसक घटनाओं में शामिल पाए गए। 

  • 6 लोगों को चाकू से गोदा गया। 

  • 1,500 से ज्यादा लोग घायल हुए, जिनमें कई महिला-पुरुष और किशोर शामिल हैं। 

  • 13 पुलिसकर्मियों पर हमला हुआ। 

  • 51 गाड़ियों को आग लगा दी गई। 

सिरिंज हमले से दहशत:

  • करीब 145 लड़कियों को सुई से चुभा दिया गया – अधिकतर हमले उनके हाथ, पैर या नितंब पर हुए। 

  • इन लड़कियों को सोशल मीडिया पर पहले से निशाना बनाने की प्लानिंग की गई थी। 

  • अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सिरिंज में कोई नशीला पदार्थ (जैसे GHB या Rohypnol) था या नहीं। 

  • कई पीड़ितों को अस्पताल ले जाकर टॉक्सिकोलॉजिकल टेस्ट किया गया। 

सोशल मीडिया से फैली साजिश की आशंका:

  • त्योहार से पहले सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट्स वायरल हो रही थीं जिसमें कहा गया था कि "त्योहार में महिलाएं सिरिंज हमलों का शिकार बन सकती हैं"। 

  • पुलिस के अनुसार, कुछ हमलों की सोशल मीडिया पर पहले से प्लानिंग की गई थी। 

12 सिरिंज हमलावर गिरफ्तार:

  • पूरे फ्रांस से 12 लोगों को इस आरोप में गिरफ्तार किया गया कि उन्होंने सुइयों से हमला किया। 

  • अकेले एंगुलेम शहर में ही 4 हमलावरों ने 50 से ज्यादा लोगों को निशाना बनाया। 

मीडिया चुप? दोहरे मापदंड पर सवाल:

  • इतनी गंभीर घटनाओं के बावजूद, कुछ लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि पश्चिमी देशों में ऐसी घटनाओं पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया और कथित ‘वोक’ समूह चुप रहते हैं। 

  • जबकि भारत में यदि कोई छोटी सी घटना भी हो जाए, तो तुरंत आलोचना और अंतरराष्ट्रीय बयानबाजी शुरू हो जाती है। 

क्या है GHB या Rohypnol?

  • ये दवाइयां ‘डेट रेप ड्रग्स’ कही जाती हैं। 

  • इनके ज़रिए इंसान को बेहोश किया जा सकता है या उसकी स्मृति खत्म की जा सकती है। 

  • लेकिन अब तक की जांच में किसी सिरिंज से ऐसे केमिकल का इंजेक्शन साबित नहीं हुआ है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News