मां-बेटी के साथ हुआ एेसा अजब संजोग, दुनिया हैरान

punjabkesari.in Monday, Oct 02, 2017 - 12:09 PM (IST)

सीरियाः सीरिया में एक एेसा चमत्कार हुआ है जिसे जानकर लोग हैरान हैं। यहां मां और बेटी दोनों ने एक ही दिन एक ही समय पर बच्चे को जन्म दिया। तुर्की के एक अस्पताल में 42 साल की फतमा बिरिंसी और उनकी 21 साल की बेटी गेड बिरिंसी ने एक ही समय पर बच्चे को जन्म दिया है। दोनों ने ही बेटे को जन्म दिया है।दोनों की ही डिलीवरी सिजेरियन ऑपरेशन से हुई है। डॉक्टर खुद कहते है कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार इस तरह की घटना देखी है।
PunjabKesari
अस्पताल का पूरा स्टाफ इसे चमत्कार बता रहा है। हालांकि दोनों के पिता के बारे में अस्पताल को जानकारी नहीं हैं। फतमा और गेड 2014 में गृह युद्ध के कारण सीरिया से तुर्की आई थीं। उन्होंने बच्चों के नाम तुर्की के राष्ट्रपति रेचप तैयप एर्दोआन के नाम पर रेचप और तैयप रखे हैं।
PunjabKesari
अस्पताल के चीफ फिजीशियन अरकान अतास के मुताबिक उन्होंने अपने जीवन में पहली बार इस तरह की घटना देखी है। अस्पताल में महिला विशेषज्ञ नईम उंसल ने भी इस वाक्ये को चमत्कार बताया। हालांकि दोनों के पिता के बारे में अस्पताल को कोई जानकारी नहीं है।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News