चाड में आतंकवादियों ने की 18 किसानों की हत्या

punjabkesari.in Monday, Jul 23, 2018 - 11:59 PM (IST)

दुजाना : मध्य अफ्रीकी देश चाड में बोको हराम के संदिग्ध आतंकवादियों ने 18 किसानों की हत्या कर दी और नौ महिलाओं का अपहरण कर लिया। गवर्नर महमत अबाली सलेह ने सोमवार को बताया कि लेक चाड क्षेत्र के मायेरोम गांव में गुरुवार की रात कुछ हमलावर आए और किसानों का गला रेत कर फरार हो गए। हमलावरों ने नौ महिलाओं का अपहरण भी किया लेकिन इनमें से एक महिला उनके चंगुल से भाग निकली।

उन्होंने बताया कि किसान खेती के लिए नई जमीन की तलाश के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा निर्धारित की गई सीमा रेखा से काफी आगे निकल गए थे। इसके कारण उन पर हमला किया गया। बोको हराम पिछले नौ वर्ष से पूर्वोत्तर नाइजीरिया में इस्लामी शासन स्थापित करने के लिए संघर्ष कर रहा है और सीमा पार से चाड, नाइजर और कैमरून में हमले कर रहा है। इस दौरान 30 हजार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और लगभग 27 लाख लोग विस्थापित हुए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News