चांद की परत में छिपा है सूर्य का इतिहास : नासा

punjabkesari.in Tuesday, Jun 18, 2019 - 04:06 PM (IST)

वाशिंगटन: नासा के वैज्ञानिकों के अनुसार चांद पर सूर्य के प्राचीन रहस्यों के सुराग मौजदू हैं जो जीवन के विकास को समझने के लिए महत्वपूर्ण हैं। करीब चार अरब साल पहले सूर्य सौर मंडल में तीव्र विकिरणों, उग्र वेगों, उच्च ऊर्जा वाले बादलों और कणों के घातक प्रकोप से गुजरा था। अमेरिका में नासा के गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर के शोधकर्ताओं ने बताया कि इस प्रकोप ने पृथ्वी की शुरुआत में जीवन के अंकुरण में मदद की और ऐसा पृथ्वी को गर्म तथा नम रखने वाली रासायनिक प्रतिक्रियाओं से हुआ।

PunjabKesari

सेंटर के तारा भौतिकविद् प्रबल सक्सेना ने हैरानी जताई कि पृथ्वी की मिट्टी के मुकाबले चंद्रमा की मिट्टी में कम सोडियम और पोटेशियम क्यों हैं जबकि चांद और पृथ्वी की संरचना एक समान तत्व से हुई है। इस सवाल का जवाब अपोलो काल के चांद के नमूनों और पृथ्वी पर पाए गए चांद के उल्कापिंडों का विश्लेषण करने से पता लगा जो वैज्ञानिकों के लिए कई दशकों तक पहेली रही। नासा के ग्रह संबंधी वैज्ञानिक रोजमैरी किलेन ने कहा, ‘‘पृथ्वी और चांद एक जैसे तत्वों से बने होंगे तो सवाल यह है कि क्यों चांद का इन तत्वों में क्षरण क्यों हो गया?'' इसके बाद दोनों वैज्ञानिकों ने संदेह जताया कि सूर्य का इतिहास चांद की परत में छिपा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News