युवक को मिली अजीबोगरीब चीज, खुल गया 18.5 करोड़ साल पुराना राज

punjabkesari.in Saturday, Feb 09, 2019 - 11:02 AM (IST)

लंदनः दुनिया अजीबोगरीब चीजों से भरी हुई है और ये अचानक कभी सामने आकर हैरान कर सकती हैं। ऐसी ही एक अजीबोगरीब चीज ब्रिटेन के यॉर्कशायर में एक युवक को मिली जिसे देखकर वैज्ञानिक भी हैरान हैं। इस चीज ने 18.5 करोड़ साल पुराने कई राज खोल दिए हैं। दरअसल, जीवाश्म की तलाश करने वाले एरोन स्मिथ (22) एक दिन समुद्र के किनारे ऐसे ही किसी चीज की तलाश कर रहे थे कि तभी उन्हें वहां पर एक पुराना तोप का गोला मिला।
PunjabKesari
ये गोला एक अजीब से चमकदार पत्थर में बदल चुका था, जो दिखने में बिल्कुल सोने की तरह लग रहा था। जब एरोन ने उस तोप के गोले को तोड़कर देखा तो वो हैरान रह गए। उस तोप के गोले के अंदर युवक को एक दुर्लभ जीवाश्म मिला। बताया जा रहा है कि ये जीवाश्म समुद्री जीव क्लेवीसेरस का है, जो 18.5 करोड़ साल पहले पृथ्वी पर थे, लेकिन अब विलुप्त हो चुके हैं। क्लेवीसेरस एक भीमकाय जीव थे, जो दिखने में किसी ऑक्टोपस की ही तरह लगते थे। एरोन ने बताया कि वो तोप का गोला सोने की तरह था, जिसपर आयरन पायराइट की परत चढ़ी हुई थी और इसीलिए वो काफी चमक रहा था।
PunjabKesari
वैज्ञानिकों के मुताबिक, इनक्लेवीसेरस जीवों पर कोई कठोर कवच नहीं होता था। इसी वजह से इनके जीवाश्म धरती पर बहुत कम ही पाए गए हैं। एरोन ने अपनी इस खोज का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस खोज को वैज्ञानिकों ने भी अब तक का सबसे बेहतरीन खोज बताया है। उनका कहना है कि कि ऐसे जीवाश्म लाखों में से किसी एक को ही मिलते हैं। ये रिसर्च के लिए बेहतरीन हैं, जो करोड़ों साल पुराने कई राज से पर्दा हटाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News