जोरदार भूंकप से कांपा जापान, सुनामी की चेतावनी

punjabkesari.in Tuesday, Jun 18, 2019 - 09:11 PM (IST)

तोक्योः उत्तर पश्चिमी जापान में 6.8 तीव्रता वाले शक्तिशाली भूकंप आने के बाद जापान ने मंगलवार को सुनामी की चेतावनी जारी की। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि तोक्यो के उत्तर में समुद्र तट पर करीब एक मीटर (तीन फुट) ऊंची लहरें उठने की आशंका है।

रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। एजेंसियों ने उत्तर पश्चिम समुद्र तट यमागाटा, निगाटा और इशीकावा में 1 मीटर ऊंचे सुनामी की चेतावनी दी है। समाचार एजेंसी ब्लूमबर्ग ने बताया है कि सुनामी की आशंका को देखते हुए दो बुलेट ट्रेन की सेवाएं ठप कर दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News