श्रीलंका में 3 तमिल मछुआरे गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Jul 09, 2017 - 02:36 PM (IST)

रामेश्वरमः श्रीलंकाई नौसेना ने कथित रूप से अपने जल क्षेत्र में मछली पकड़नेे के लिए आज तमिलनाडु के 3 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। राज्य के एक मत्स्य अधिकारी ने यहां कहा कि पुुकोट्टई जिले के जगतपट्टीनम में रहने वाले मछुआरों को उत्तरी श्रीलंका के कराईनगर तट के पास हिरासत में लिया गया।

मत्स्य विभाग के सहायक निदेक विकुमार ने कहा कि उन्हें बाद में कंगेसनतुराई बंदरगाह ले जाया गया। इस महीने श्रीलंकाई नौसेना द्वारा तमिलनाडु के मछुआरों की गिरफ्तारी की यह दूसरी घटना है। इससे पहले छह जुलाई को पुुकोट्टई जिले के ही रहने वाले आठ मछुआरों को हिरासत में लिया था और उनकी 2 नावें जब्त कर ली गयी थीं।

पिछले महीने से श्रीलंका द्वारा भारतीय मछुआरों को हिरासत में लेने के मामलों में तेजी आयी है। पिछले महीने 50 से ज्यादा भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद मुख्यमंत्री ने पलानीस्वामी ने उनकी रिहाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप करने की मांग की थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News