श्रीलंका: रोहिंग्या शरणार्थियों से भरा भारतीय पोत जब्त

punjabkesari.in Monday, May 01, 2017 - 05:18 PM (IST)

कोलंबोः श्रीलंकाई तट रक्षक बलों ने मछली पकड़ने वाली एक भारतीय नौका को जब्त कर उसमें सवार 2 भारतीयों तथा 14 बच्चों समेत 30 रोहिंग्या शरणार्थियों को हिरासत में ले लिया। नौका के 'अवैध' रूप से श्रीलंकाई क्षेत्र में घुसने के बाद यह कार्रवाई की गई।

नौसेना ने कहा कि उत्तरी जाफना प्रायद्वीप के कानकेसनतुराई तट से इन लोगों को हिरासत में लिया गया। नौसेना के प्रवक्ता चामिंडा वालाकुलुगे ने कहा, ‘श्रीलंकाई तटरक्षक बल अंतरराष्ट्रीय नौवहन सीमा रेखा की निगरानी कर रहे थे। उन्होंने भारतीय मछली पकड़ने वाली नौका को असामान्य रूप से लोगों से भरे हुए देखा।’

उन्होंने कहा कि म्यांमार में संघर्ष के चलते चार साल पहले भारत भागे म्यांमार के शरणार्थी नौका पर सवार थे। इन लोगों को आगे की कार्रवाई तय करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के हवाले कर दिया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News