दक्षिण कोरियाई पूर्व राष्ट्रपति की सजा 8 साल और बढ़ी

punjabkesari.in Saturday, Jul 21, 2018 - 03:36 PM (IST)

सियोलः दक्षिण कोरिया की पूर्व राष्ट्रपति पार्क ग्वेन-हे (68) जो भ्रष्टाचार और पद दुरुपयोग मामले में सजा काट रहीं हैं, की सजा 8 साल और बढ़ा दी गई है।  पार्क को पिछले साल अप्रैल में 24 साल की सजा सुनाई गई थी। बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के बाद उन्हें पिछले साल राष्ट्रपति पद से हटा दिया गया था।सियोल सेंट्रल डिस्ट्रिक कोर्ट में शुक्रवार को अभियोजन पक्ष के वकील ने दलील दी कि भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग की दोषी ठहराई गईं पार्क को कम सजा दी गई है इसलिए उनकी सजा के साथ ही उन पर जुर्माने की रकम भी बढ़ाई जाए।

अभियोजन ने कहा कि पार्क ने कभी अपने भ्रष्टाचार के लिए माफी नहीं मांगी और न ही वह अक्टूबर, 2017 से कोर्ट की सुनवाई में हाजिर हुई हैं। इसके विरोध में बचाव पक्ष की सभी दलीलें खारिज करते हुए कार्ट ने उनकी सजा बढ़ाकर 32 साल कर दी। पार्क ने अपने शासन काल के दौरान देश के खुफिया विभाग के तीन प्रमुखों से 29 लाख डॉलर (करीब 20 करोड़ रुपए) लिए थे। यह रकम उन्होंने अपनी व्यक्तिगत जरूरतों पर खर्च की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News