इस देश की जन्म दर में लगातार 16वें महीने बढ़ोतरी, फिर भी तेजी से घट रही आबादी ! टेंशन में सरकार

punjabkesari.in Wednesday, Dec 24, 2025 - 02:21 PM (IST)

International Desk: दक्षिण कोरिया में जन्म दर में लगातार 16वें महीने बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन इसके बावजूद देश की कुल आबादी में गिरावट जारी है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में 21,958 बच्चों का जन्म हुआ, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2.5 प्रतिशत अधिक है। हालांकि यह वृद्धि इस साल की सबसे धीमी रही। जनवरी से अक्टूबर तक कुल 2,12,998 बच्चों का जन्म हुआ, जो 1991 के बाद इसी अवधि में सबसे तेज वृद्धि दर मानी जा रही है, लेकिन कुल संख्या अब भी ऐतिहासिक रूप से बेहद कम है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, देश की कुल प्रजनन दर 0.81 तक पहुंच गई है, जो एक वर्ष पहले की तुलना में 0.02 अधिक है। इसके बावजूद यह दर जनसंख्या स्थिर रखने के लिए आवश्यक 2.1 से बहुत नीचे है।

ये भी पढ़ेंः- यूनुस की दोहरी चालः भारत से दोस्ती का दिखावा कर रहा बांगलादेश, पर्दे के पीछे चल रही अलग डिप्लोमेसी
 

30 से 34 वर्ष की महिलाओं में जन्म दर सबसे अधिक रही। इसी दौरान अक्टूबर में 19,586 शादियां दर्ज की गईं, जो पिछले साल से 0.2 प्रतिशत अधिक हैं। पूरे साल में शादियों की संख्या सात वर्षों के उच्चतम स्तर की ओर बढ़ रही है। वहीं, तलाक के मामलों में भी 2.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अक्टूबर में 7,478 तलाक हुए। इसी महीने 29,739 लोगों की मौत हुई, जो जन्म संख्या से कहीं अधिक है। यही कारण है कि अक्टूबर में दक्षिण कोरिया की आबादी 7,781 घट गई। देश की जनसंख्या नवंबर 2019 से लगातार गिरावट के दौर में है। विशेषज्ञों का मानना है कि जन्म दर में यह मामूली सुधार दीर्घकालिक जनसांख्यिकीय संकट को रोकने के लिए अभी पर्याप्त नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News