सोमालिया ने दिया संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष राजदूत को देश छोडऩे का आदेश

punjabkesari.in Wednesday, Jan 02, 2019 - 06:19 PM (IST)

 मोगादिशूः सोमालिया सरकार ने संयुक्त राष्ट्र के राजदूत निकोलस हेयसम पर देश की संप्रभुता में जानबूझ कर दखल देने का आरोप लगाते हुए उन्हें देश छोडऩे का आदेश दिया है। सोमालिया ने यह कदम राजदूत के उस बयान के बाद उठाया है जिसमें उन्होंने हालिया हिंसक घटनाओं को लेकर संयुक्त राष्ट्र सर्मिथत सोमालिया की सुरक्षा सेवाओं की कार्रवाई पर चिंता व्यक्त की थी। इसमें अनेक लोग मारे गए थे।

दक्षिण अफ्रीकी वकील और अनुभवी राजनयिक निकोलस हेयसम इससे पहले सूडान और दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत रह चुके हैं। उन्हें सितंबर 2018 में इस पद पर नियुक्त किया गया था। अमरीका और गठबंधन सेनाएं सीरिया और अफ्रीकी देशों में फैल रहे आतंकवाद के खात्मे के लिए लगातार सख्त कार्रवाई कर रहीं हैं| सोमालिया में बोको हरम और अल शबाब जैसे आतंकवादी संगठनों ने आतंक मचा रखा है| इन्हें रोकने के लिए अमरीका लगातार कार्रवाई कर रहा है|


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News