नाइजीरिया में सैनिकों द्वारा चलाए जा रहे आतंकवाद विरोधी अभियान मे 20 आतंकवादी ढेर

punjabkesari.in Friday, Jul 29, 2022 - 03:02 AM (IST)

अबुजाः नाइजीरिया के पूर्वोत्तर क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियान चला रहे सैनिकों ने पिछले दो सप्ताह में कम से कम 20 आतंकवादियों को मार गिराया है। नाइजीरिया की सेना ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

सेना के प्रवक्ता बर्नार्ड ओन्येयुको ने नाइजीरिया की राजधानी अबुजा में एक संवाददाता सम्मेलन में संवाददाताओं से कहा कि इस अवधि के दौरान कुल 2,016 आतंकवादियों और उनके परिवारों ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सैनिकों के सामने आत्मसमर्पण किया है। 

उन्होंने कहा कि बोको हरम और इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रांत (आईएसडब्ल्यूएपी) के आतंकवादियों और उनके परिवारों की संख्या 55,000 हो गई है, जिन्होंने इस साल अब तक नाइजीरिया में सैनिकों के सामने आत्मसमर्पण किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News