करोड़ों का नुकसान कराएगा सूर्य ग्रहण !

punjabkesari.in Saturday, Aug 19, 2017 - 11:37 AM (IST)

वॉशिंगटनः अमरीका, यूरोप समेत दुनिया के कई हिस्सों में 21 अगस्त, 2017 को पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। ऐसा संयोग 99 सालों के बाद आया है। इसलिए अमरीका समेत यूरोप के कई देशों में लोग इसे एक त्योहार के रूप में मनाने को उत्सुक हैं। इसके लिए तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही है।

वाशिंगटन डीसी के कई दफ्तरों में सोमवार को सूर्य ग्रहण तक के काल यानी सुबह 10.15 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक कर्मचारियों के लिए मौज मस्ती और सूर्य ग्रहण का नजारा देखने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। कंपनी ने कर्मचारियों को सुरक्षा के लिए एडवायजरी भी जारी किया है।

अमरीकी शहर सेंट लुईस स्थित हेडक्वार्टर में इमर्सन इलेक्ट्रिक्स ने अपने 1400 कर्मचारियों को यह मौका दिया है कि वो या तो काम करें या मर्जी हो तो पूर्ण सूर्य ग्रहण का नजारा देखें। कंपनी ने इसके लिए कर्मचारियों को आईएसओ सर्टिफाइड ग्लासेस भी मुहैया कराए हैं ताकि लोग सुरक्षित तरीके से इस ऐतिहासिक खगोलीय घटना का लुत्फ उठा सकें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News