ये है दुनिया की सबसे डरावनी बिल्ली, तस्वीरें देख उड़ जाएंगे होश
punjabkesari.in Thursday, Mar 12, 2020 - 11:49 AM (IST)
लंदनः सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। खासतौर ट्विटर पर लोग कई बार कुछ ऐसी फोटो या तस्वीरें शेयर कर देते हैं जिनके बाद वह कुछ ही मिनटों में वायरल हो जाती हैं। कुछ ऐसे ही तस्वीर इनदिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसे दुनिया की सबसे डरावनी बिल्ली कहा जा रहा है।

इस बिल्ली का नाम Xherdan है और वह स्विट्जरलैंड के रूटी में रहती है। Xherdan के शरीर पर एक भी बाल नहीं है साथ ही ये एक तरह की बिमार से ग्रसित है। इसकी वजह Xherdan के बॉडी में ढ़ेर सारी झुरियां पड़ गई है। बाल ना होने और झुरियों की वजह से ये इतनी भयावह दिखती है।

6 साल की Xherdan इंस्टाग्राम पर स्टार है। यहां उसके 22 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यूजर्स ने Xherdan को दुनिया की सबसे डरावनी बिल्ली करार दिया तो किसी ने इसकी तुलना एलियन से कर दी।

