Petrol-diesel prices hike in Pakistan : फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 1 लीटर की कीमत जान उड़ जाएंगे होश

punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2026 - 05:39 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच पाकिस्तान ने एक बार फिर ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। गुरुवार को पाकिस्तान में डीजल की कीमत बढ़ाकर 520.35 रुपये प्रति लीटर कर दी गई, जबकि पेट्रोल की कीमत 458.40 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। इसके अलावा पाकिस्तान में कमरतोड़ महंगाई ने भी लोगों की थाली से रोटी छीन ली है और अब स्थिति यह है कि मिडिल क्लास भी लोअर क्लास में तब्दील होता जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में उछाल बना वजह…
पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री ने देर रात कहा, “अमेरिका-ईरान युद्ध के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें नियंत्रण से बाहर हो गई हैं, इसलिए कीमतें बढ़ाना अनिवार्य हो गया था।” यानी वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम में तेजी का सीधा असर अब आम उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है।

सरकार ने दी कुछ राहत… सब्सिडी का ऐलान
ईंधन महंगा होने के बीच देश के वित्त मंत्री ने कुछ राहत उपायों की घोषणा भी की है।

  • इंटरसिटी माल ढुलाई पर सब्सिडी
  • यात्रियों के सफर पर राहत
  • छोटे किसानों के लिए विशेष सब्सिडी

इन कदमों का मकसद बढ़ती महंगाई के असर को कुछ हद तक कम करना है।

रुपये-डॉलर का समीकरण…
मौजूदा दर के अनुसार 1 डॉलर = 278.70 पाकिस्तानी रुपए है, जिससे आयातित तेल और महंगा पड़ रहा है। मिडिल ईस्ट संकट के चलते बढ़ती तेल कीमतें अब पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था और आम लोगों की जेब पर सीधा असर डाल रही हैं। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News