महज 30 मिनट में अजगर ने जिंदा निगला कंगारू, VIDEO हुआ वायरल

punjabkesari.in Monday, Jan 02, 2017 - 05:35 PM (IST)

क्वींसलैंड: सोशल मीडिया पर इनदिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक 17 फीट लंबे अजगर ने कंगारू को 30 मिनट में जिंदा निगल लिया। यह घटना कुरानडा उत्तरी क्वींसलैंड की हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कंगारू ने बचने की काफी कोशिश की, लेकिन पाइथन धीरे-धीरे करके उसे पूरी तरह निगल गया। इस घटना के फोटोज और वीडियो को फोटोग्राफर ने अपने कैमरे में कैद कर लिए हैं। 

फोटोग्राफर ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ छुट्टी मनाने यहां आए थे, तभी उन्हें कुछ आवाज आई। आवाज का पीछा करते जब हेलन स्पॉट पर पहुंचे तो देखा कि एक पाइथन कंगारू को निगलने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने बताया कि अजगर ने कंगारू को आधा निगल लिया था, तब मैंने उसका वीडियो बनाना शुरू किया। यह हैरान कर देने वाला पल था। सांप करीब 17 फीट लंबा था और धीरे धीरे पूरे कंगारू को निगल गया। फोटोज में केवल कंगारू के पैर ही नजर आते हैं। इस हैरान करने वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News