अमेरिका के फिलाडेल्फिया में गोलीबारी, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Sunday, Mar 17, 2024 - 06:13 AM (IST)

फेयरलेस हिल्सः अमेरिका के फिलाडेल्फिया के उपनगर में शनिवार तड़के हुई गोलीबारी की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के कारण ‘सेंट पैट्रिक्स डे' परेड रद्द करनी पड़ी और बच्चों का ‘थीम पार्क' बंद करना पड़ा। ‘मिडलटाउन टाउनशिप' पुलिस ने बताया कि ईस्टर्न पेंसिल्वेनिया की फॉल्स टाउनशिप में ‘‘गोलीबारी की घटना की पुष्टि'' हुई है और इस घटना में ‘‘कई लोग हताहत'' हुए हैं। 

बक्स काउंटी के प्राधिकारियों ने क्षेत्र के निवासियों को अपने घरों में रहने और दरवाजे बंद रखने की चेतावनी दी है। एक स्थानीय निर्वाचित अधिकारी ने गोलीबारी की इस घटना को ‘‘घरेलू'' बताया। 

‘फॉल्स टाउनशिप बोर्ड ऑफ सुपरवाइजर' के अध्यक्ष जेफरी डेंस ने कहा कि हमलावर टाउनशिप में दो स्थानों पर गया और उसने कई लोगों को गोली मारी, जिनमें से तीन की मौत हो गई। मिडलटाउन टाउनशिप पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय संदिग्ध की पहचान कर ली गई है और माना जा रहा है कि वह इस समय बेघर है और वह ‘‘मुख्य रूप से ट्रेंटन में रहता है।'' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News