जापान में पुतिन के इस कलैंडर की मची धूम, महिलाएं हो रहीं दीवानी (जानें क्‍यों)

punjabkesari.in Tuesday, Dec 18, 2018 - 04:12 PM (IST)

 टोक्योः जापान में रूस के राष्ट्रपति व्लादमिर पुतिन के एक कलैंडर ने धूम मचा रखी है। खास बात ये हैं कि उनके इस कैलेंडर की यहां महिलाएं दीवानी हो रही हैं। चौथी बार रूस की सत्ता संभाल रहे पुतिन की छवि बीते कुछ सालों में एक मजबूत राजनेता के रूप में सामने आई है। उनके इसी व्यक्तित्व से प्रभावित होकर उनपर 2019 का कैलेंडर जारी किया गया है, जो पूरे जापान में धूम मचा रहा है।
PunjabKesari
इस कैलेंडर में अब तक आए अपने हर अवतार में वे नजर आ रहे हैं। इस कैलेंडर ने बिक्री के मामले में जापान की नामचीन हस्तियों अभिनेता केई तनाका और ओलंपिक फिगर स्केटिंग चैंपियन यूजुरु हानयू के कैलेंडर को भी पीछे छोड़ दिया है। पिछले साल भी बर्फ में अपने कुत्तों के साथ खेलते पुतिन की तस्वीरों वाला कैलेंडर जापान में खूब पसंद किया गया था। इनमें से एक पपी उन्हें जापान के एक गवर्नर ने तोहफे में दिया था।
PunjabKesari
इसके अलावा अन्य देशों में भी महत्वपूर्ण नेता कैलेंडर में छाए हुए हैं। कैलेंडर को खरीदने वालों में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं। जिनको तस्वीरों में पुतिन की गैरपरंपरागत शैली और प्रभावशाली व्यक्तित्व खूब भा रहा है। सबको छोड़ा पीछे नया साल आने में सिर्फ दो हफ्ते बचे हैं लेकिन पुतिन पर बने कैलेंडर जापानी अभिनेता केई तनाका और ओलंपिक स्केटिंग विजेता हनीयू के कैलेंडर की तुलना में अधिक लोकप्रिय हो रहे हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News