जापान: विकलांग केंद्र में चाकू से हमला, 19 की मौत, 20 लोग घायल

punjabkesari.in Tuesday, Jul 26, 2016 - 10:54 AM (IST)

टोक्यो: जापान की राजधानी टोक्यो के सागामिहारा में एक विकलांग केंद्र पर हमला हुआ है। इस हमले में 19 लोगों के मरने की खबर है जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय समयानुसार रात करीब 2.30 बजे विकलांग केंद्र में घुसे हमलावर ने चाकू से हमला किया और इस दौरान 19 लोगों की मौत हो गई। जख्मी लोगों को अस्पताल भेजा गया है। क्योदो न्यूज एजैंसी के मुताबिक, पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। उसकी उम्र करीब 20 साल के आसपास बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, हमलावर विकलांग केंद्र में पहले काम कर चुका है।

पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। फिलहाल विकलांग केंद्र में पुलिस ने घेराबंदी कर रखी है और जांच-पड़ताल की जा रही है। खबरों के मुताबिक, हमलावर का कहना है कि वो नहीं चाहता कि विकलांग लोग नज़र भी आएं। जापान में इस तरह की घटनाएं आमतौर पर कम ही होती हैं। हालांकि वर्ष 2001 और 2008 में भी छुरा मारने की घटनाएं हुई थीं तब क्रमश: सात और आठ लोग मारे गए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News