पाक के 7 मेजर जनरल पदोन्नत

punjabkesari.in Saturday, Dec 10, 2016 - 04:10 PM (IST)

इस्लामाबाद:पाकिस्तान के नए सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने आज 7 मेजर जनरलों को पदोन्नति देकर लेफ्टिनेंट जनरल बनाया।सेना के महत्वपूर्ण जनरलों की सेवानिवृत्ति से पहले यह बड़ा फेरबदल है। रावलपिंडी में आर्मी प्रोमोशन बोर्ड की बैठक के बाद यह पदोन्नति हुई है।

पदोन्नत होने वालों में मेजर जनरल नदीम राजा, मेजर जनरल हुमायूं अजीज, मेजर जनरल नईम अशरफ,मेजर जनरल मोहम्मद अफजल,मेजर जनरल शेर अफगुन, मेजर जनरल काजी इकराम और मेजर जनरल बिलाल अकबर के नाम शामिल हैं। सेना प्रमुख पहले ही लेफ्टिंनेंट जनरल शाहिद बेग मिर्जा को कराची का नया कोर कमांडर नियुक्त कर चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News