लगभग 1500 प्रकाशवर्ष दूर विस्फोटक तारे के जन्म का पता चला

punjabkesari.in Sunday, Apr 09, 2017 - 04:24 PM (IST)

वॉशिंगटन: अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से लगभग 1500 प्रकाश वर्ष दूर विस्फोटक तारे के जन्म की तस्वीरें कैद की हैं, जो अंतरिक्ष में तारों के निर्माण से जुड़ी नई जानकारी देती हैं।


लगभग 500 साल पहले दो प्रोटोस्टार की बेहद करीबी टक्कर हुई थी,जिससे उनके तारा निर्माण क्षेत्र विस्फोट के जरिए अलग-अलग हो गए। चिली में अटाकामा लार्ज मिलीमीटर: सबमिलीमीटर एेरे टेलीस्कोप का इस्तेमाल करके अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने इस विस्फोट से इधर उधर बिखरे मलबे का परीक्षण किया। लगभग एक लाख साल पहले निर्माण शुरू होने के कुछ ही समय बाद आेरियन मॉलिक्यूलर क्लाउड के कई प्रोटोस्टार गुरूत्वीय आधार पर एक दूसरे के बेहद निकट आ गए। इसके बाद इनमें से दो तारे या तो एक दूसरे को छू गए या फिर एक दूसरे से टकरा गए, जिससे भारी विस्फोट हो गया। इससे कई अन्य प्रोटोस्टार,मिट्टी एवं गैस के सैंकड़ों रोशनियां 150 किमी प्रति सेकेंड से अधिक गति से अंतरिक्ष में निकले।  

अमरीका में कोलोरेडो विश्वविद्यालय के जॉन बैली ने कहा,‘‘कभी शांत रहे तारा निर्माण क्षेत्र में जो हमने देखा है, वह अमरीका में चार जुलाई को की जाने वाली आतिशबाजी के जैसा है। इसमें से हर दिशा में निकलती रोशनियां दिखाई दीं।’’


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News