वैज्ञानिकों  का दावा-प्रोबायोटिक का अधिक सेवन होता है खतरनाक

punjabkesari.in Wednesday, Aug 08, 2018 - 05:51 PM (IST)

केनबराः पेट को ठीक रखने के लिए प्रोबायोटिक को सही माना जाता है। इसी वजह से लोग इसका सेवन भी करते हैं। लेकिन वैज्ञानिकों का दावा है कि ज्यादा प्रोबायोटिक सेहत के लिए घातक हो सकता है। अमरीका के वैज्ञानिकों की टीम जिनमें में एक भारतीय वैज्ञानिक भी शामिल है,  का कहना है कि प्रोबायोटिक के ज्यादा सेवन से अस्पष्टता और आत्मविस्मृति जैसा विकार हो सकता है। इसके साथ ही इससे तेजी से पेट भी फूल सकता है। 

वैज्ञानिकों ने सलाह दी है बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन न करें। प्रोबायोटिक ऐसे जीवाणु होते हैं जो विशेष तौर पर पाचन में सहायक होते हैं। यह अध्ययन 30 मरीजों पर किया गया और शोधकर्ताओं ने पाया कि 22 में भ्रम की स्थिति और ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई जैसी समस्या पाई गई। इसके अलावा प्रोबायोटिक ले रहे सभी लोगों में गैस और पेट फूलने की समस्या भी पाई गई।

अमरीका में औगस्ता विश्वविद्यालय के सतीश एस सी राव ने बताया कि शोधकर्ताओं को मरीज की छोटी आंत में बैक्टीरिया का एक बड़ा समूह देखने को मिला। उन्होंने बताया कि प्रोबायोटिक बैक्टीरिया कुछेक मामलों में फायदेमंद होते हैं। जैसे ये एंटिबायोटिक लेने के बाद मरीज की आहार नलिका में बैक्टीरिया को पुन: स्थापित करने में मददगार होते है। शोधकर्ताओं ने इसके अत्याधिक और अंधाधुंध उपयोग में सावधानी बरतने की सलाह दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News