सरकारी स्कूल बना रणक्षेत्र: किशोर ने पुलिस से छीन की फायरिंग, प्रधानाचार्य की मौत (Video)
punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 01:24 PM (IST)
International Desk: दक्षिणी थाईलैंड में 17 वर्षीय एक किशोर ने पुलिसकर्मी से बंदूक छीनकर एक सरकारी स्कूल में घुसकर गोलीबारी की और करीब दो घंटे तक चले हमले के दौरान कुछ लोगों को बंधक बना लिया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रांतीय सरकार ने एक बयान में कहा कि सोंगखला प्रांत स्थित पातोंगप्रथनकिरिवाट स्कूल में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने हमलावर को गोली मारकर घायल कर दिया और बाद में उसे हिरासत में ले लिया। हमला अपराह्न में हुआ और तब कक्षाएं समाप्त हो चुकी थीं।
🇹🇭TRAGEDY STRIKES HAT YAI SCHOOL🚨
— Info Room (@InfoR00M) February 12, 2026
A 18-year-old gunman armed with an M4 rifle attacked Patongprathankiriwat School in Hat Yai, Thailand, yesterday afternoon.
Seeking a specific teacher, he opened fire, critically wounding the School Director and a 14-year-old… pic.twitter.com/bCTTn2lfw1
स्कूल के निदेशक हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी बृहस्पतिवार तड़के अस्पताल में मौत हो गई। थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि एक छात्र को गोली लगी, जबकि एक अन्य छात्र इमारत से कूदकर भागने के प्रयास में घायल हो गया। स्थानीय अधिकारियों ने संदिग्ध की पहचान 17 वर्षीय किशोर के रूप में की है। उन्होंने बताया कि वह मादक पदार्थों का सेवन करता था और उसे मानसिक स्वास्थ्य की समस्या भी है। अधिकारियों ने बताया कि वह उपद्रव कर रहा था, जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया, लेकिन उसने एक पुलिस अधिकारी पर हमला करके उसकी बंदूक छीन ली और स्कूल परिसर में घुस गया। हमले के कारणों की जांच जारी है।
