Video: अब 'बाई' की छुट्टी! सुबह जगाने से लेकर खाना बनाने और सफाई तक, घर के हर काम में एक्सपर्ट है ये रोबोट
punjabkesari.in Sunday, Mar 29, 2026 - 01:04 PM (IST)
China's New Humanoid Robot : क्या आपने कभी सोचा है कि आप सुबह सोकर उठें और आपका नाश्ता तैयार मिले, घर चकाचक साफ हो और कपड़े धुल चुके हों? साइंस फिक्शन फिल्मों जैसा दिखने वाला यह नजारा अब हकीकत बनने जा रहा है। चीन की टेक कंपनी Unipath ने एक ऐसा होम मैनेजर रोबोट पेश किया है जिसने अपनी काबिलियत से पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है।
एक रोबोट, अनेक काम: वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर इस रोबोट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें यह किसी इंसान की तरह फुर्ती से घर के काम निपटाता दिख रहा है। इसकी खासियतें आपको दंग कर देंगी। यह रोबोट किचन में खाना बनाने और उसे सर्व करने में माहिर है। फर्श की सफाई से लेकर बेड लगाने और कपड़े धोने तक यह सब कुछ खुद कर लेता है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि सारा काम खत्म करने के बाद यह रोबोट खुद की सफाई भी कर लेता है।
सिर्फ नौकर नहीं, होम मैनेजर है यह मशीन
इसे केवल काम करने वाली मशीन कहना गलत होगा। कंपनी ने इसे एक फुल-टाइम होम मैनेजर के रूप में डिजाइन किया है।
-
यह आपको सही समय पर जगा सकता है।
-
घर के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों (AC, टीवी, लाइट) को कंट्रोल कर सकता है।
-
घर के सामान और स्टोरेज को व्यवस्थित (Organize) रख सकता है।
✨🇨🇳A Chinese company, Unipath, has launched a household robot that is now in real-home use. It can wake users up on time, operate home appliances, organize storage spaces, and even cook meals automatically. pic.twitter.com/y8zIKEOMHU
— 🇨🇳XuZhenqing徐祯卿 (@XueJia24682) March 26, 2026
AI और रोबोटिक्स का नया अवतार
अब तक हम AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का इस्तेमाल सिर्फ ईमेल लिखने या फोटो बनाने जैसे डिजिटल कामों के लिए करते थे लेकिन Unipath का यह रोबोट साबित करता है कि AI अब हमारे भौतिक (Physical) जीवन में प्रवेश कर चुका है। यह लोगों की मेहनत और समय बचाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है।
चीन की बादशाहत और एलन मस्क की चेतावनी
चीन जिस रफ्तार से रोबोटिक्स के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है उसने पूरी दुनिया को सोचने पर मजबूर कर दिया है। मार्शल आर्ट्स करने वाले रोबोट्स के बाद अब सीधे घरों में काम करने वाली यह तकनीक चीन की मजबूती दर्शाती है। दिग्गज टेक उद्यमी एलन मस्क भी पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि रोबोटिक्स और AI की रेस में चीन दुनिया के अन्य देशों को पीछे छोड़ सकता है।
