यमन में सऊदी गठबंधन की सबसे बड़ी सैन्य कार्रवाई, हुदैदा एयरपोर्ट से खदेड़े विद्रोही

punjabkesari.in Sunday, Jun 17, 2018 - 10:39 AM (IST)

सनाः सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने यमन के तटीय शहर हुदैदा में  एयरपोर्ट से हाउती विद्रोहियों को खदेड़कर उसे अपने कब्जे में ले लिया है। गठबंधन बलों ने इस शहर को विद्रोहियों से मुक्त कराने के लिए बीते बुधवार से व्यापक सैन्य अभियान छेड़ रखा है।

यमन में बीते तीन वर्षों में यह सबसे बड़ी सैन्य कार्रवाई बताई जा रही है। यमन की निर्वासित सरकार की सेना ने शनिवार को बताया कि हुदैदा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और आसपास के इलाकों से बारूदी सुरंगों को हटाने का काम चल रहा है। लाल सागर के तट पर बसा हुदैदा यमन की राजधानी सना से करीब 150 किमी दूर स्थित है।

सना समेत देश के ज्यादातर हिस्से पर ईरान समर्थित हाउती विद्रोहियों का कब्जा है। इनके खिलाफ सऊदी गठबंधन साल 2015 से सैन्य अभियान चला रहा है। यमन के गृहयुद्ध में अब तक दस हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। छह लाख की आबादी वाले इस पोर्ट शहर से देश की 70 फीसद खाद्य आपूर्ति होती है। यहां का बंदरगाह सहायता सामग्री और ईंधन आपूर्ति का भी प्रमुख जरिया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News