श्रीलंका में ऐतिहासिक धार्मिक उत्सव शुरू, बुद्ध के पवित्र दंत अवशेष दर्शन को उमड़ा जनसैलाब
punjabkesari.in Saturday, Apr 19, 2025 - 12:07 PM (IST)

Colombo: भगवान बुद्ध के पवित्र दंत अवशेष को 16 साल के अंतराल के बाद शुक्रवार को श्रीलंका के केंद्रीय शहर कैंडी में आम लोगों के दर्शन के लिए रखा गया। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान से मिली। श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि यह आयोजन 10 दिनों तक 27 अप्रैल तक जारी रहेगा तथा आम लोग अवशेष स्थानीय समयानुसार दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक देख सकते हैं।
Foreign diplomats from 18 countries traveled by train to Kandy for the exposition of the Sacred Tooth Relic (‘Siri Dalada Wandanawa’), held after 16 years. 🙏@AndrewPtkFCDO @Dewi_G_Tobing @MFA_SriLanka pic.twitter.com/lJLWdK1P2h
— Sri Lanka Tweet 🇱🇰 (@SriLankaTweet) April 18, 2025
बयान के अनुसार, भारत सहित 17 देशों के राजदूतों के लिए एक विशेष व्यवस्था के तहत कैंडी तक उनके लिए ट्रेन से यात्रा का इंतजाम किया गया है। कैंडी स्थित पवित्र दंत मंदिर के वरिष्ठ भिक्षु महावेला रत्नपाल ने संवाददाताओं को बताया कि हजारों बौद्ध श्रद्धालुओं के इस अवशेष का दर्शन करने के लिए आने की उम्मीद है।
यह दंत अवशेष इस द्वीपीय देश श्रीलंका के 74 प्रतिशत सिंहली बौद्ध बहुसंख्यकों के लिए विशेष आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है। रत्नपाल ने कहा, ‘‘हजारों लोग दो दिन पहले से मंदिर तक पहुंचने वाले तीनों मार्गों पर कतार में खड़े हैं।'' ऐतिहासिक अभिलेखों के अनुसार, यह दंत अवशेष 1590 में कैंडी लाया गया था।