साइबेरिया में चीन को खुफिया तकनीकी जानकारियां भेजने वाला रूसी वैज्ञानिक गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Oct 06, 2020 - 02:55 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः रूस के साइबेरिया में चीन को देश की खुफिया प्रौद्योगिक (तकनीकी) जानकािरयां भेजने वाले एक रूसी वैज्ञानिक को हिरासत में लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार साइबेरियाई शहर टॉम्स्क के रहने वाले 64 वर्षीय वैज्ञानिक अलेक्जेंडर लुकैनिन को मंगलवार को हिरासत में लिया गया । वह चीन से लौटने के बाद स्थानीय विश्वविद्यालय में काम कर रहे थे। लुकेनिन के अपार्टमेंट में भी सुरक्षा सेवा (FSB ) द्वारा छापा मारा गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ल्यूकिन के ईमेल पते पर द्स्तावेजों के संदिध लेन-देन पर लुकैनिन के खिलाफ यह कदम उठाया गया।

 

हालांकि रूसी या चीनी अधिकारियों की तरफ से कोई तत्काल टिप्पणी नहीं आई है। रूसी कानून के तहत अवैध रूप से एक विदेशी देश में प्रौद्योगिकी स्थानांतरित करने पर तीन साल तक की जेल हो सकती है। गौरतलब है कि हाल ही के वर्षों में संवेदनशील सामग्री सौंपने के आरोप में चीनी नागरिकों सहित कई रूसी वैज्ञानिकों को गिरफ्तार किया गया है और उन पर देशद्रोह के मामले दर्ज किए गए हैं। फरवरी में भी सेंट पीटर्सबर्ग में आर्कटिक एकेडमी ऑफ साइंसेज के प्रमुख वैज्ञानिक वालेरी मिट्को पर भी चीन को गुप्त जानकारियां भेजने पर राजद्रोह का आरोप लगाया गया था ।लुकैनिन की तरह, मितको ने एक विश्वविद्यालय में काम करने के लिए चीन की यात्रा की थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News