समय से पहले रूसी राष्ट्रपति छोड़ सकते हैं पद!

punjabkesari.in Sunday, Nov 13, 2016 - 11:51 AM (IST)

मॉस्को:रूसी राष्ट्रपति पुतिन समय से पहले अपना पद छोड़ सकते हैं।इसके पीछे का कारण उनकी सेहत को बताया जा रहा है। दरअसल संसद क्रेमलिन के विशेष जानकार वैलेरी सोलोवे ने संकेत दिए हैं कि स्वास्थ्य की वजह से पुतिन ये कदम उठा सकते हैं और अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनावों में पुतिन दावेदारी पेश नहीं करेंगे।यह चुनाव भी पुतिन के 6 वर्षीय कार्यकाल के पूरे होने से एक साल पहले आयोजित किए जा रहे हैं।हालांकि सोलोवे ने इस संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं दी, लेकिन अगर वाकई पुतिन राष्ट्रपति पद छोड़ते हैं तो यह वैश्विक राजनीति और शक्ति संतुलन में एक बड़ा बदलाव साबित होगा। बता दें कि पुतिन(63)ने अपने करियर की शुरुआत 1975 में रूस की खुफिया एजेंसी केजीबी में अधिकारी के तौर पर की थी।


पुतिन की करियर की शुरूआत
पुतिन ने अपने करियर की शुरुआत 1975 में रूस की खुफिया एजेंसी केजीबी में अधिकारी के तौर पर की थी।उन्होंने यहां 16 साल तक अपनी सेवाएं दी। 1998 में वे तत्कालीन राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन की सरकार में मंत्री बने।1999 में वे प्रधानमंत्री बने और 2000 में उन्होंने राष्ट्रपति पद संभाला। 2008 में दोबारा प्रधानमंत्री चुने गए और 2012 में दोबारा राष्ट्रपति बने।


पद के दावेदार
सोलोवे के अनुसार पुतिन के उत्तराधिकारी पूर्व उप रक्षामंत्री ऐलेक्सी द्युमिन या पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव हो सकते हैं। ऐलेक्सी द्युमिन पुतिन के अंगरक्षक भी रहे हैं। इसी साल पुतिन ने उन्हें टुला क्षेत्र का गर्वनर नियुक्त किया था। वहीं उदारवादी नेता मेदवेदेव को ज्यादा लोग पसंद नहीं करते हैं। इसमें पुतिन की भरोसेमंद सुरक्षा लॉबी भी शामिल है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News