निकोले रिश्तोविच बने भारत में नए रूसी राजदूत

punjabkesari.in Saturday, Aug 19, 2017 - 12:08 PM (IST)

मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कुदाशेव निकोले रिश्तोविच को भारत में नया राजदूत नियुक्त किया है।


रूसी दूतावास की ओर से जारी बयान में कहा गया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कार्यकारी आदेश जारी करके कुदाशेव निकोले रिश्तोविच को भारत में नया रूसी राजदूत नियुक्त किया है। इससे पहले रिश्तोविच साल 2014-2015 में माइक्रोनेशिया और मार्शल द्वीप समूह में रूसी राजदूत के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।


भारत में रूसी राजदूत एलेक्जेंडर कदाकिन की मौत के करीब 7 महीने बाद रिश्तोविच की नियुक्ति सामने आई है। 26 जनवरी 2017 को उनका निधन हो गया था। वह 67 साल के थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News