War Live: यूक्रेन के बंकर में छिपे भूखे-प्यासे लोगों ने दुनिया से मांगी मदद-"हम जीना चाहते है, हमें आजाद करो"

punjabkesari.in Monday, Apr 25, 2022 - 11:49 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः रूस-यूक्रेन के बीच 24 फरवरी को शुरू हुई थी। इन दो महीनों में यूक्रेन पूरी तरह से तबाह हो चुका है। मैरियूपोल, खारकीव, इरपिन, बूचा जैसे कुछ शहर तो खंडहर में तब्दील हो गए हैं। रूसी सेना की ओर से यहां मौत बरपा रही है। लगातार 2 माह से रूसी हमलों को झेल रही यूक्रेनी जनता अब हिम्मत हारती नजर आ रही है। जंग के हर अपडेट के लिए  जुड़े रहे punjabkesari.in के साथ...

PunjabKesari

Live Updates:-

  • यूक्रेन में जान बचाने के लिए एक बंकर में छिपे लोगों ने विश्व नेताओं से मदद की गुहार लगाई है। मदद की गुहार वाला एक वीडियो रविवार को ‘एज़ोव बटालियन' द्वारा जारी किया गया, जो कि ‘एज़ोवस्ताल स्टीलवर्क्स' में तैनात यूक्रेनी बलों में शामिल है, जहां सैनिकों और नागरिकों ने रूसी हमले से बचने के लिए पनाह ली है। 
  • समूह के डिप्टी कमांडर सियावातोस्लाव पालमर ने बताया कि यह वीडियो रविवार को संयंत्र में बनाया गया। वीडियो में, कुछ बच्चों को ईस्टर के मौके पर उपहार दिए जाते दिखाया गया है। इसमें एक बच्चा घर पर बना ‘डायपर' पहने दिखाई दे रहा है। 
  • क्रेन के दक्षिणी बंदरगाह शहर ओडेसा में रूसी मिसाइल हमले में एक बच्चे सहित कम से कम आठ लोग मारे गए हैं। निवासी एकाटेरिना ने बताया कि विस्फोट और धुएं के कारण उसके घर की खिड़कियां बंद हो जाने के बाद उसने अपने माता-पिता और छोटी बेटी सहित अपने परिवार के साथ 17 मंजिलों से नीचे भागना शुरू कर दिया।
  • स्टेट इमरजेंसी सर्विस ने बताया है यूक्रेन ने 24 घंटों में 1500 विस्फोटक और तीन एरियम बल निष्क्रिय किए हैं। इसने बताया कि 24 फरवरी को युद्ध की शुरुआत होने के बाद से यूक्रेन अब तक 78,068 विस्फोटक उपकरण निष्क्रिय कर चुका है।
  • विशेषज्ञों ने चिंता व्यक्त की है कि यदि युद्ध के कारण रूसी जंगल की आग अनियंत्रित हो जाती है तो  जलवायु परिवर्तन पर एक बड़ा प्रभाव पड़ सकता है। 
  • बेल्जियम ने रूस को 8000 लग्जरी कारों का निर्यात रोक दिया है। यह फैसला यूरोपीय संघ की ओर से लगाए गए निर्यात प्रतिबंधों को देखते हुए लिया गया है। जानकारी के अनुसार इन कारों में लेक्सस, कैडिलाक और मर्सिडीज के कई लेटेस्ट मॉडल शामिल हैं और इनकी कीमत 54 हजार डॉलर से अधिक है।
  • यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने रविवार को इंटरनेशनल सोलर अलायंस (आईएसए) के मुख्यालय में एक राउंडटेबल बैठक को संबोधित किया। यहां उन्होंने भारत के ऊर्जा स्वतंत्रता लक्ष्यों की सराहना की और कहा कि रूस का यूक्रेन पर हमला यह बताता है कि रूसी जीवाश्म ईंधन पर यूरोप की निर्भरता सतत नहीं है।  
  •  

यूक्रेनी महिला ने विश्व नेताओं से मदद की गुहार लगाई
वीडियो में एक महिला ने विश्व नेताओं से मदद की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि वह और संयंत्र में मौजूद अन्य लोग बमबारी से परेशान हो चुके हैं और अब आजादी चाहते हैं। नम आंखों के साथ उन्होंने कहा, ‘‘ हम अपने शहर और अपने देश में रहना चाहते हैं। हम हमारे देश में लगातार बमबारी और हवाई हमलों से परेशान हो चुके हैं। यह कब तक चलता रहेगा?'' उन्होंने कहा, ‘‘ बच्चे लगातार रो रहे हैं ... वे खेलना चाहते हैं, जीना चाहते हैं। इस आक्रामकता को बंद करें। मैं सभी से हमारी मदद करने की अपील करती हूं। हमें आजाद करें।'' एक अन्य महिला ने कहा कि संयंत्र में 600 नागरिक हैं और बिना भोजन, पानी के रह रहे हैं।  

   PunjabKesari


पुतिन और पाकिस्तानी पीएम शरीफ के बीच पत्राचार
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक-दूसरे को पत्र लिखे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन पत्रों में दोनों देशों ने आपसी सहयोग को बढ़ाने पर जोर दिया है। जानकारी के अनुसार व्लादिमीर पुतिन की ओर से शहबाज शरीफ को लिखे गए पत्र में उन्हें पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री बनने की बधाई भी दी गई है।
 
मारियूपोल में मानवीय कॉरिडोर की सख्त जरूरत: रेड क्रॉस
रेड क्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति ने यूक्रेन के मारियूपोल से नागरिकों को निकालने के लिए तत्काल प्रभाव से निकासी कॉरिडोर की घोषणा करने की मांग की है। समिति ने यहां फंसे नागरिकों के जीवन के लिए गंभीर खतरा व्यक्त किया है और कहा है कि बिना रुकावट के मानवीय मदद तक पहुंच सुनिश्चित की जानी चाहिए।
 PunjabKesari


यूक्रेन को और सैन्य सहायता उपलब्ध कराएगा ब्रिटेन
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ हुई फोन पर बात के दौरान कहा है कि ब्रिटिश सरकार जरूरी रक्षा उपकरणों के रूप में रूस के हमलों से रक्षा करने के लिए यूक्रेन को और सैन्य सहायता उपलब्ध कराएगी। जॉनसन ने यूक्रेन को और मोबिलिटी वाहन, ड्रोन, एंटी टैंक हथियार उपलब्ध कराने की बात कही है।
  

US विदेश और रक्षा मंत्री ने जेलेंस्की से की मुलाकात 
 रूस के यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद पहली बार अमेरिका के विदेश तथा रक्षा मंत्री ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन युद्धग्रस्त देश की यात्रा पर हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति के सलाहकार ओलेक्सी एरेस्टोविच ने यूक्रेन के एक टेलीवीजिन को दिए साक्षात्कार में इस मुलाकात की पुष्टि की।  

PunjabKesari

रूस के यूक्रेन पर आक्रमण करने के करीब 60 दिन बाद वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों की युद्धग्रस्त देश की यह पहली यात्रा है।  अमेरिका के विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन की यूक्रेन यात्रा के बाद अमेरिका ने यूक्रेन के लिए नई सैन्य सहायता और राजनयिक समर्थन की घोषणा की है। ब्लिंकन और ऑस्टिन कीव की यात्रा पर गए थे, जिसे पूरी तरह से गुप्त रखा गया था।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News