रूस ने मारियुपोल में बच्चों के अस्पताल एवं प्रसूति केंद्र को बनाया निशाना, जेलेंस्की बोले- दुनिया खो रही मानवता

punjabkesari.in Thursday, Mar 10, 2022 - 05:12 AM (IST)

ल्वीवः यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा है कि रूस के हमले में दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर मारियुपोल में बच्चों के अस्पताल एवं प्रसूति केंद्र को निशाना बनाया गया। बुधवार को नगर परिषद के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बयान में कहा गया कि अस्पताल को "भारी" क्षति हुई है। 

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने ट्वीट किया, "मलबे के नीचे लोग, बच्चे दबे हैं।" उन्होंने हमले को ‘‘अत्याचार'' करार दिया। ज़ेलेंस्की के कार्यालय के उप प्रमुख किरिलो ताइमोशेंको ने कहा कि अधिकारी मारे गए या घायल हुए लोगों की संख्या का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News