रूस का यूक्रेन पर दूसरा बड़ा हमला: 300 ड्रोन व 25 मिसाइलों से मचाई तबाही ! 4 लोगों की मौत व लाख घरों में बिजली गुल
punjabkesari.in Tuesday, Jan 13, 2026 - 06:17 PM (IST)
International Desk: रूस ने चार दिनों में यूक्रेन पर दूसरा बड़ा ड्रोन और मिसाइल हमला करके उसके बिजली ग्रिड को एक बार फिर निशाना बनाया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। युद्ध के चार साल पूरे होने वाले हैं और ऐसा लगता है कि अमेरिका के नेतृत्व वाले शांति प्रयासों को रूस नजरअंदाज कर रहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर बताया कि रूस ने रात भर में आठ क्षेत्रों पर लगभग 300 ड्रोन, 18 बैलिस्टिक मिसाइलों और सात क्रूज मिसाइलों से हमला किया।
Four killed after Russia's overnight strikes with 300 drones, 18 ballistic, 7 cruise missiles on Ukraine: Zelenskyy.#UkraineWar pic.twitter.com/B2Rp6LzSGV
— Abhijit Pathak (@aajtakabhijit) January 13, 2026
जेलेंस्की ने कहा कि पूर्वोत्तर खार्किव क्षेत्र में एक हमले में एक डाक डिपो में चार लोगों की मौत हो गई और कीव क्षेत्र में कई लाख घरों में बिजली गुल हो गई थी। राजधानी में दिन का तापमान शून्य से 12 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। सड़कें बर्फ से ढकी थीं और शहर जनरेटरों के शोर से गूंज रहा था। चार दिन पहले रूस ने रात भर चले एक बड़े हमले में सैकड़ों ड्रोन और दर्जनों मिसाइलों से हमला किया था। इसके अलावा रूस ने लंबे समय से जारी युद्ध में केवल दूसरी बार एक शक्तिशाली नई हाइपरसोनिक मिसाइल का इस्तेमाल किया, जिसने पश्चिमी यूक्रेन को निशाना बनाया। यह कीव के नाटो सहयोगियों को एक स्पष्ट चेतावनी प्रतीत होती है कि रूस पीछे नहीं हटेगा।
Russian attack killed least 4 people, injured 14 across Ukrsine this night. It was a combined drone, ballistic and cruise missiles attack on energy operators. There are massive blackouts in many regions (including Kyiv, my appartment, too). Many households are without heating. pic.twitter.com/yDiuJS6ZlK
— Kyrylo Loukerenko (@K_Loukerenko) January 13, 2026
सोमवार को अमेरिका ने रूस पर लड़ाई को ‘खतरनाक और समझ से परे तरीके से तूल' देने का आरोप लगाया, जबकि ट्रंप प्रशासन शांति वार्ता को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी उप राजदूत टैमी ब्रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपातकालीन बैठक में कहा कि वाशिंगटन इस संघर्ष में हुई भारी संख्या में मौतों पर खेद व्यक्त करता है और ऊर्जा एवं अन्य बुनियादी ढांचे पर रूस के बढ़ते हमलों की निंदा करता है। रूस ने कड़ाके की ठंड के महीनों में यूक्रेनी नागरिकों को गर्मी और पीने के पानी से वंचित करने की कोशिश की है, ताकि 24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन के खिलाफ शुरू किये गए मॉस्को के पूर्ण युद्ध के प्रति जनता के प्रतिरोध को कम किया जा सके।
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यूक्रेन के खार्किव क्षेत्र में रूसी हमले में 10 लोग घायल हुए हैं। क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख ओलेह किपर ने बताया कि ओडेसा शहर में हुए रूसी हमले में छह लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि हमले में ऊर्जा अवसंरचना, एक अस्पताल, एक शैक्षणिक संस्थान और कई आवासीय इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। इस बीच, रूस के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि रूसी वायुसेना ने रातभर में 11 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए। बताया जाता है कि इनमें से सात ड्रोन रूस के रोस्तोव क्षेत्र में नष्ट किए गए, जहां गवर्नर यूरी स्लयूसर ने तटीय शहर तागानरोग पर हमले की पुष्टि की।
