ईरान का UAE पर बड़ा हमलाः 137 मिसाइलें व 209 ड्रोन दागे ! यूएई ने भी की बड़ी जवाबी कार्रवाई, गुुप्त अलर्ट जारी

punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2026 - 11:26 AM (IST)

International Desk: ईरान पर अमेरिका के हमले के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। संयुक्त अरब अमीरात (UE) ने शनिवार रात को इजराइल और अमेरिका के हमलों के जवाब में दागी गई कई ईरानी मिसाइलों और ड्रोन को इंटरसेप्ट किया। UAE के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, देश की वायु सेना और वायु रक्षा बलों ने 137 बैलिस्टिक मिसाइलों और 209 ड्रोन को सफलतापूर्वक मार गिराया। इसे वायु रक्षा प्रणालियों की उच्च तत्परता का प्रमाण बताया गया।

 

देशभर में ‘गुप्त अलर्ट’
संभावित मिसाइल हमलों को देखते हुए UAE में ‘गुप्त अलर्ट’ जारी किए गए। एयरपोर्ट और प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।  इन हमलों ने खाड़ी क्षेत्र में व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष की आशंका को और गहरा कर दिया है। ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच बढ़ता सैन्य टकराव अब खाड़ी देशों को भी सीधे प्रभावित कर रहा है। UAE पर हुए हमलों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यह संघर्ष सीमित नहीं रह सकता।
स्थिति पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं।

PunjabKesari

जायद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमला
अबू धाबी स्थित Zayed International Airport को निशाना बनाकर किए गए ड्रोन हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात लोग घायल हुए। शनिवार रात हुए इन हमलों ने लोगों को दहशत में डाल दिया। कई इलाकों में सायरन बजे और नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए।

 

दुबई भी निशाने पर
दुबई का Dubai International Airport (DXB) भी हमलों की चपेट में आया। अधिकारियों ने पुष्टि की कि आपातकालीन प्रतिक्रिया दल तुरंत सक्रिय कर दिए गए और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। प्रतिष्ठित होटल Burj Al Arab में ड्रोन के छर्रों से आग लग गई, जिसे बाद में काबू में कर लिया गया। दुबई सरकार के मीडिया कार्यालय के अनुसार, चार घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता दी गई है।

PunjabKesari

जेबेल अली बंदरगाह पर आग
इंटरसेप्ट की गई मिसाइलों के मलबे के कारण Port of Jebel Ali के एक बर्थ पर आग लग गई। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। दुबई सिविल डिफेंस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग को नियंत्रित कर लिया।

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News