रोल्स रॉयस बना रही उड़ने वाली टैक्सी, 400 किलोमीटर प्रति घंटा होगी रफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Jul 17, 2018 - 12:29 PM (IST)

लंदनः कार कंपनी रोल्स रॉयस उड़ने वाली टैक्सी बना रही है जो 400 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ेगी। रोल्स रॉयस 2020 से पहले इसे लॉन्च करने की तैयारी में है। इसमें एक बार में पांच यात्री सफर कर सकेंगे। टैक्सी को एक बार चार्ज कर 800 किलोमीटर तक की दूरी तय की जा सकेगी।

कंपनी इसी हफ्ते हैम्पशायर में होने वाले एक एयर-शो में इसका प्रदर्शन करेगी। इस एयर-शो में विश्व की कई जानी मानी कंपनियां भी अपना हुनर दिखाएंगी। रोल्स रॉयस पहले ही हवाई जहाज, हेलीकॉप्टर और शिप इंजन बना चुकी है।   रोल्स रॉयस इस टैक्सी में अपनी एम 250 गैस टरबाइन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर 500 किलोवाट की ऊर्जा उत्पन्न करेगी। इसमें कम आवाज करने वाला इंजन इस्तेमाल होगा। इसकी हाईब्रिड डिजाइन के चलते इसे बार-बार चार्ज नहीं करना पड़ेगा। इसमें लगे विंग 90 डिग्री तक घूम सकेंगे, जिससे यह सीधा टेकऑफ और लैंडिंग कर सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News