अतंरिक्ष यात्रियों को ले जा रहा रॉकेट हुआ खराब, करवाई आपात् लैंडिंग

punjabkesari.in Thursday, Oct 11, 2018 - 03:58 PM (IST)

मॉस्कोः रूस और अमेरिका के अतंरिक्ष यात्रियों को ले जा रहा रॉकेट गुरुवार को बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बच गया। सूअज स्पेसक्राफ्ट से अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के लिए रॉकेट लॉंच किया गया था। गुरुवार को रॉकेट में अचानक ही कुछ परेशानी हुई और तत्काल सभी क्रू मेंबर्स को आपातकालीन लैंडिंग कराकर निकालना पड़ा। हादसे में सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं। 

रूस की न्यूज एजेंसी की तरफ से बयान जारी कर सभी क्रू मेंबर के सुरक्षित होने की जानकारी दी गई। सूत्रों का कहना है कि कजाकिस्तान के पास ही सभी क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया गया। रॉकेट लॉंच किस वजह से असफल रहा, इसके बारे में अभी तक पता नहीं चल सका है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News