क्षेत्रीय विवाद के बीच कतर ने ईरान के साथ राजनयिक संबंध किए बहाल

punjabkesari.in Thursday, Aug 24, 2017 - 03:23 PM (IST)

दुबई : कतर ने आज सुबह अरब देशों की मांगों की अनदेखी करते हुए ईरान के साथ अपने राजनयिक संबंध पूरी तरह बहाल कर लिए। कतर ने अपने निर्णय की घोषणा की लेकिन उसने खाड़ी अरब देशों के साथ जून से चल रहे राजनयिक संकट का जिक्र नहीं किया, जब पश्चिम एशिया में दोहा की नीतियों को लेकर उसके (कतर के) पड़ोसी देशों ने उसके भूमि,समुद्री तथा वायु मार्गों का संपर्क अलग थलग कर दिया था।

बहरहाल,ईरान के साथ राजनयिक संबंध बहाल करने का कतर का यह फैसला सऊदी अरब द्वारा कतर के शाही परिवार के एक सदस्य को तवज्जो देने के कुछ दिन बाद आया है। कतर के विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को तड़के ऐलान किया कि देश के राजदूत तेहरान लौट जाएंगे। वर्ष 2016 के शुरू में सऊदी अरब ने एक प्रमुख शिया उलेमा को मौत की सजा दी थी जिसके बाद कतर ने सऊदी अरब के साथ एकजुटता दिखाते हुए ईरान से अपने राजदूत को वापस बुला लिया था। मंत्रालय ने एक लघु बयान में कहा,‘‘कतर ने ईरान के साथ हर क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने की आकांक्षा व्यक्त की है।’’ ईरानी सरकारी मीडिया ने इस पर अधिक जानकारी देते हुए इस बात को स्वीकार किया।  
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News