ईरानी हमलों के बीच कतर ने खोला एयरस्पेस: सिर्फ इमरजेंसी फ्लाइट्स को अनुमति, हजारों उड़ानें अब भी रद्द
punjabkesari.in Saturday, Mar 07, 2026 - 05:43 PM (IST)
International Desk: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच Qatar ने कई दिनों तक बंद रहने के बाद अपना एयरस्पेस आंशिक रूप से खोलने का फैसला किया है।Qatar Civil Aviation Authority ने शुक्रवार शाम घोषणा की कि सीमित क्षमता के साथ कुछ उड़ानों को “निर्धारित वैकल्पिक हवाई मार्गों” से संचालन की अनुमति दी गई है। यह फैसला कतर की सशस्त्र सेनाओं के साथ समन्वय के बाद लिया गया। हालांकि एयरस्पेस का आंशिक खुलना राहत का संकेत है, लेकिन स्थिति अभी सामान्य नहीं हुई है। दोहा से सामान्य वाणिज्यिक उड़ानें अभी भी निलंबित हैं। फिलहाल केवल निकासी (evacuation) और कार्गो उड़ानों को अनुमति दी गई है और यात्रियों से एयरलाइंस से अपडेट लेने की अपील की गई है
कतर एयरवेज की विशेष उड़ानें
Qatar Airways ने कहा है कि वह 7 मार्च से विशेष “रिपैट्रिएशन फ्लाइट्स” चलाने की योजना बना रही है। ये उड़ानें Hamad International Airport से उड़ान भरकर इन शहरों तक जाएंगी:
- लंदन ( London)
- पैरिस (Paris)
- मैड्रिड (Madrid)
- रोम (Rome)
- फ्रैंकफर्ट (Frankfurt)
एयरलाइन ने कहा कि फंसे हुए यात्रियों को, परिवारों के साथ यात्रियों को, बुजुर्गों और मेडिकल जरूरत वाले यात्रियों को प्राथमिकता दी जाएगी कतर ने 28 फरवरी को एहतियाती कदम के तौर पर अपना एयरस्पेस बंद कर दिया था। Qatar Ministry of Defence के अनुसार Iran की ओर से 14 बैलिस्टिक मिसाइलें और 4 ड्रोनकतर की ओर दागे गए थे। इन हमलों के बाद कतर की वायुसेना को इंटरसेप्टर मिसाइलों का इस्तेमाल कर अपने क्षेत्र की रक्षा करनी पड़ी।
दोहा एयरपोर्ट पर हजारों उड़ानें रद्द
युद्ध शुरू होने के बाद से: Hamad International Airport पर 2000 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। पूरे खाड़ी क्षेत्र में विमानन संकट युद्ध का असर सिर्फ कतर तक सीमित नहीं है। दुबई की Emirates एयरलाइन ने कहा कि उसने शुक्रवार को ही 30,000 यात्रियों को दुबई से उड़ानों के जरिए निकाला। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Dubai International Airport) पर करीब 4000 उड़ानें रद्द हुईं। अबू धाबी Zayed International Airport पर 1000 से ज्यादा उड़ानें रद्द हैं। कुवैत (Kuwait का एयरपोर्ट ड्रोन हमलों से क्षतिग्रस्त हुआ और एयरस्पेस पूरी तरह बंद है। Kuwait Airways अब यात्रियों को Jeddah के रास्ते भेज रही है।एविएशन एनालिटिक्स कंपनी Cirium के अनुसार, फरवरी के अंत से अब तक करीब 23,000 उड़ानें रद्द हो चुकी हैं।
