पुतिन ने फीफा विश्व कप दौरान रूसी महिलाओं को दी टूरिस्ट्स के साथ सैक्स की खुली छूट

punjabkesari.in Saturday, Jun 16, 2018 - 01:18 PM (IST)

मॉस्कोः रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने देश की महिलाओं को वर्ल्ड कप टूरिस्ट्स के साथ सै्क्स करने की खुली छूट दे दी है। उन्होंने रूसी महिलाओं के टूरिस्ट्स के साथ सोने से परहेज करने की बातों को खारिज कर दिया है। पुतिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने संवाददाताओं से कहा कि रूस की महिलाएं यह फैसला खुद से लें कि उन्हें इस बारे में क्या करना है। 

PunjabKesari

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन ने  कहा कि रूस की महिलाएं फीफा वर्ल्ड कप के दौरान टूरिस्ट्स के साथ संबंध बना सकती हैं। पुतिन के प्रवक्ता पेस्कोव ने कहा, 'जहां   रूस की महिलाएं दुनिया की सर्वश्रेष्ठ महिलाएं  हैं  इसलिए वे इसका फैसला खुद लें। इससे पहले रूस की एक महिला सांसद ने स्थानीय युवतियों को आगाह करते हुए कहा था कि उन्हें विदेशियों के साथ सैक्स करने से बचना चाहिए।

फीफा वर्ल्ड कप के मेजबान देश की 70 वर्षीया सांसद तमारा प्लेटेनयोवा ने मॉस्को के एक रेडियो कार्यक्रम में रूसी महिलाओं को यह हिदायत दी थी कि वे ऐसा करने से बचें। उन्होंने बाद में यह भी कहा कि अगर किसी रूसी युवती को वाकई ऐसा करने की जरूरत महसूस हो रही हो तो वे इसके लिए अपनी ही नस्ल के पार्टनर की तलाश करें और उनसे संबंध बनाकर बच्चे पैदा कर उनका लालन-पालन करें। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News