पाकिस्तान में PTI पार्टी  के अध्यक्ष परवेज इलाही को न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

punjabkesari.in Monday, Jun 05, 2023 - 05:37 PM (IST)

इस्लामाबादः पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अध्यक्ष परवेज इलाही को रविवार को अवैध नियुक्तियों के मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। रविवार को लाहौर की एक भ्रष्टाचार रोधी अदालत ने  परवेज इलाही को हिरासत में लेने के पंजाब भ्रष्टाचार निरोधक प्रतिष्ठान (एसीई) के अनुरोध को खारिज कर दिया।


न्यायिक मजिस्ट्रेट गुलाम मुर्तजा विर्क ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री को 14 दिनों की जेल की सजा सुनाई। इससे पहले आज, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री, जिन्हें एसीई अधिकारियों द्वारा पंजाब विधानसभा में कथित रूप से अवैध नियुक्तियां करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, कड़ी सुरक्षा के बीच लाहौर की अदालत में पेश हुए,।
 
गुजरांवाला की एक स्थानीय अदालत द्वारा भ्रष्टाचार के दो आरोपों में राहत दिए जाने के बाद इलाही को पंजाब एसीई द्वारा शनिवार को तीसरी बार हिरासत में लिया गया। एसीई की प्रवक्ता के अनुसार, इलाही ने पंजाब विधानसभा में  नौकरियों के लिए अवैध रूप से 12 लोगों की भर्ती की। दस्तावेजों में हेराफेरी कर प्रत्याशियों को प्रांतीय विधानमंडल में भर्ती किया गया। जियो न्यूज के प्रवक्ता ने दावा किया, "अवैध भर्ती फर्जी परीक्षण सेवाओं के माध्यम से की गई थी।" 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News