पाकिस्तान ने उसकी जेलों में 682 भारतीय कैदी होने की पुष्टि की

punjabkesari.in Friday, Jul 01, 2022 - 05:13 PM (IST)

इस्लामाबाद, एक जुलाई (भाषा) पाकिस्तान ने शुक्रवार को उसकी जेलों में 682 भारतीय कैदियों के निरुद्ध होने की पुष्टि की।

पाकिस्तान और भारत राजनयिक पहुंच को लेकर 2008 में हुए एक समझौते के तहत जेलों में बंद असैन्य कैदियों और मछुआरों की सूची साझा करते हैं। इसी सूची के आदान-प्रदान के दौरान पाकिस्तान ने उसकी जेलों में बंद भारतीय कैदियों की संख्या की पुष्टि की।

यह सूची साल में दो बार - एक जनवरी और एक जुलाई - को साझा की जाती है।

पाकिस्तान विदेश विभाग ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान ने यहां भारतीय उच्चायोग को उसकी जेलों में बंद 682 भारतीय कैदियों की सूची साझा की, जिसमें 49 आम नागरिक और 633 मछुआरे शामिल हैं।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Related News