पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खूनी खेल, उग्रवादियों ने की 6 नागरिकों की गोली मारकर ह''त्या

punjabkesari.in Sunday, Sep 06, 2026 - 11:30 PM (IST)

कराचीः पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में उग्रवादियों ने छह नागरिकों की हत्या कर दी। स्थानीय पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। 

मस्तुंग के थाना प्रभारी अब्दुर रऊफ ने बताया कि रविवार को बलूचिस्तान के मस्तुंग जिले में छह नागरिकों के शव मिले हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों को गोलियों से छलनी कर दिया गया था। थाना प्रभारी के अनुसार शुरुआती जांच के बाद उनकी पहचान आम नागरिकों के तौर पर की गई है। 

रऊफ ने कहा कि अब तक किसी भी विद्रोही गुट ने इन हत्याओं की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस ने बताया कि अलगाववादी गुट अक्सर इस इलाके में आम नागरिकों और सुरक्षा बलों पर गुरिल्ला-शैली में आतंकी हमले करते रहते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News