पाकिस्तान में 6.4 तीव्रता का भूकंप

punjabkesari.in Saturday, Feb 13, 2021 - 12:02 AM (IST)

इस्लामाबाद, 12 फरवरी (भाषा) पाकिस्तान में शुक्रवार रात 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि इसमें जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है।

देश के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान निगरानी केंद्र के मुताबिक भूकंप ताजिकिस्तान में 80 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था।

राजधानी इस्लामाबाद समेत खैबर पख्तूनख्वा, पंजाब प्रांत और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भी भूकंप का झटका महसूस किया गया।

देश में 2005 में 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था। तब 73,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News

Related News