पाकिस्तान ने ‘संघर्षविराम उल्लंघन’ पर भारत के वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया

punjabkesari.in Monday, May 18, 2020 - 04:27 PM (IST)

इस्लामाबाद, 18 मई (भाषा) पाकिस्तान ने सोमवार को यहां भारतीय उच्चायोग के एक वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया और भारतीय बलों द्वारा नियंत्रण रेखा पर कथित संर्घषविराम उल्लंघन करने पर विरोध जताया।

विदेश मंत्रालय ने दावा किया कि भारतीय बलों ने रविवार को खुईरट्टा सेक्टर में बिना उकसावे के अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें 37 वर्षीय आम नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मंत्रालय ने आरोप लगाया कि भारतीय सुरक्षा बल ‘‘नियंत्रण रेखा और कामकाजी सीमा पर स्थित घनी आबादी वाले असैन्य इलाकों को गोलीबारी, मोर्टार तथा स्वचलित हथियारों से लगातार निशाना बना रहे हैं।’’
उसने दावा किया कि इस साल भारत अब तक 1,081 बार संघर्षविराम का उल्लंघन कर चुका है।
मंत्रालय ने कहा कि भारत से 2003 के संघर्षविराम समझौते का पालन करने, ऐसी घटनाओं की जांच करवाने तथा नियंत्रण रेखा एवं कामकाजी सीमा पर शांति बनाए रखने को कहा गया।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

PTI News Agency

Recommended News

Related News