आज शादी के बंंधन में बंध जाएंगे प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल

punjabkesari.in Saturday, May 19, 2018 - 08:56 AM (IST)

इंटरनैशनल डेस्कः  ब्रिटेन के Prince of Wales चार्ल्स के छोटे बेटे प्रिंस हैरी आज अपनी अमरीकी गर्लफ्रैंड मेगन मर्कल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले है। इस शाही शादी पर पूरी दुनिया नजर जमाए बैठी है। दोपहर के समय शुरू होने वाली शादी का टीवी पर सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।
PunjabKesari
'पंजाब केसरी' आपको इस शाही शादी से जुड़ी हर एक जानकारी सिर्फ एक क्लिक में देगा तो आइए जानते है अभी तक क्या चल रही है शादी की प्लानिंग। ब्रिटेन के समय अनुसार शादी की रस्में सुबह के 9ः30 बजे वहीं भारतीय समय अनुसार दोपहर के 2 बजे के करीब शादी शुरू होगी ।
PunjabKesari
10 नन्हे बाराती बढ़ाएंगे प्रिंस हैरी-मेगन की शादी की शान
इंग्लैंड के विंडसर कैसल में होने वाली इस रॉयल वैडिंग में दुनिया भर के हजारों मेहमान शामिल होंगे। शादी में आने वाले मेहमानों से लेकर खाने तक हर चीज पर खासा ध्यान दिया जा रहा है।  इस शाही शादी की तैयारियां भी शाही ही होंगी।
PunjabKesari
शादी में पहंचने वाले 600 मेहमानों को माननी होंगी ये 7 शर्ते
 शादी की सेरेमनी ब्रिटेन के विंडसर कैसल चर्च में होगी। 600 मेहमानों को वेडिंग सेरेमनी का न्योता दिया गया है पर शादी में शामिल होने वाले मेहमानो को 7 शर्ते माननी होगी।
PunjabKesari
प्रिंस हैरी और मेगन का शादी पर खास अंदाज में होगा स्वागत
ब्रिटेन के शाही घराने के प्रिंस हैरी और अमरीकी अभिनेत्री मेगन मार्कल की शादी पर रायल जोड़े के स्वागत का खास व परम्परागत इंतजाम किया गया है।शाही महल के अधिकारियों ने बताया कि प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल ने शादी के उत्सव के लिए शाही संग्रह से एक खुली शाही बग्गी का चयन किया है।  
PunjabKesari
मार्कीट से रॉयल किचन तक Royal Wedding का खुमार, होगा सीधा प्रसारण
ब्रिटेन के शाही परिवार में महारानी एलिजाबेथ के पोत्र हैरी और अमरीकी टीवी स्टार मेगन मर्केल की होने वाली शाही शादी का खुमार सिर चढ़ कर बोल रहा है।  

Royal wedding में मुंबई के मशहूर डब्बावाला जोड़े को देंगे ये खास उपहार
ब्रिटेन के  प्रिंस हैरी व अमरीकी एक्टर मेगन मार्केल की शादी के लिए ब्रिटेन से कोसों दूर भारत की औद्योगिक राजधानी मुम्बई के एक डिब्बेवाले वर्ग में खासा उस्ताहित दिख रहा है। करीब 5000 लोग पूरी मुम्बई में 2 लाख से अधिक टिफिन पहुंचाने का काम करते हैं। इन्होंने इस शादी के दिन के लिए खास तैयारी की है। शाही शादी में एक उपहार मुंबई के मशहूर डब्बावाला की ओर से भी होगा। इस खास उपहार के लिए डब्बावाला ने दूल्हे के लिए पगड़ी और दुल्हन के लिए साड़ी खरीदी है, उन्होंने प्रिंस हैरी के लिए केसरी रंग की पगड़ी भी खरीदी है। 
PunjabKesari
शाही शादी में शामिल नहीं होंगे मेगन के पिता
शाही शादी की तैयारियां पूर्ण्तः जोरों पर है हालांकि मेगन ने यह पुष्टि की है कि उनके बीमार पिता इस शादी में शामिल नहीं होंगे। इस बीच ब्रिटिश सशस्त्र बलों के सैकड़ों अधिकारियों ने शाही शादी की तैयारी के तहत गुरुवार को विंडसर की सडक़ों पर रिहर्सल की।

प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल को तोहफे में सांड देगा भारत
इस रॉयल वेडिंग में भारत तोहफे में सांड देनेवाला है।  'मैरी- द इंडियन बुल' नाम का यह सांड फिलहाल महाराष्ट्र के एक सेंचुरी में रह रहा है। प्रिंस हैरी और मेगन के सम्मान में इसका नाम 'मैरी' रखा गया। यह उनकी शादी के लिए सबसे अनूठा तोहफा होगा क्योंकि उन दोनों का पशु प्रेम किसी से छिपा नहीं है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News