म्यामां में पीएम मोदी का भव्य स्वागत

punjabkesari.in Tuesday, Sep 05, 2017 - 07:55 PM (IST)

 नाय पी ताउ: म्यामां के राष्ट्रपति हतिन क्याव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रथम द्विपक्षीय यात्रा पर यहां पहुंचने पर आज उनका स्वागत किया। यह मोदी की म्यामां की पहली द्विपक्षीय यात्रा है। उन्होंने 2014 में आसियान भारत सम्मेलन में शरीक होने के लिए भी म्यामां की यात्रा की थी। मोदी दो देशों की अपनी यात्रा के तहत चीन में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शरीक होने के बाद नाय पी ताउ पहुंचे हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने क्याव द्वारा मोदी का स्वागत की जाने की कुछ तस्वीरें ट्वीट की हैं। दोनों नेताओं को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। म्यामां के राखाइन प्रांत में रोङ्क्षहग्या मुसलमानों के साथ जातीय हिंसा की घटनाओं में तेजी आने के बीच प्रधानमंत्री इस देश की यात्रा पर हैं। मोदी म्यामां की ‘स्टेट काउंसलर’ आंग सान सू ‘यी से कल विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करेंगे। 

रोहिंग्या समुदाय के लोगों के पड़ोसी देशों में पलायन करने के मुद्दे को मोदी द्वारा उठाए जाने की उम्मीद है। भारत सरकार अपने देश में रोहिंग्या प्रवासियों को लेकर भी ङ्क्षचतित है। यह उन्हें स्वदेश वापस भेजने पर विचार कर रही है। समझा जाता है कि करीब 40000 रोहिंग्या भारत में अवैध रूप से रह रहे हैं। मोदी ने यात्रा से पहले कहा था कि भारत और म्यामां सुरक्षा और आतंकवाद निरोध, व्यापार एवं निवेश, बुनियादी ढांचा एवं ऊर्जा और संस्कृति के क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने पर गौर कर रहे हैं। म्यामां के राष्ट्रपति और सू ‘यी ने पिछले साल भारत की यात्रा की थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News